खड्ड पंचायत के शमशान घाट में पौधारोपण

0
खड्ड  पंचायत के शमशान घाट में पौधारोपण
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की ग्राम पंचायत खड्ड के वार्ड नं – 02 के शमशान घाट में पौधारोपण किया गया ।जिसकी शुरुआत ग्राम पंचायत खड्ड प्रधान वीरेंद्र हीर ने की। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य ग्राम पंचायत को ग्रीन वीलेज बनाने का लक्ष्य है अभी तक ग्राम पंचायत खड्ड में पांच सौ पौधारोपण कर चुकी हैं।हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत खड्ड को शुद्ध वातावरण बनाना और पौधारोपण करके आक्सीजन बढ़ सके ,यह मुहिम ग्राम पंचायत खड्ड में जोरो शोरो से चला रखी है ,पौधारोपण करेगे तो स्वास्थ ठीक रहेगा। उन्होंने सबको अपील की एक पौधा जरूर लगाएं और बच्चों की तरह उसकी परवरिश करें । इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य गुरपाल, रणजीत कौर मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here