Punjab News : मानवता शर्मसार, सड़क हादसे में युवक तड़पता रहा, मोबाइल ले फरार हुआ राहगीर, देखें वीडियो

0
Punjab News : मानवता शर्मसार, सड़क हादसे में युवक तड़पता रहा, मोबाइल ले फरार हुआ राहगीर, देखें वीडियो
पंजाब,(अमृतसर): इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई है। जहां एक युवक का एक्सीडेंट हो गया और युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और नीचे गिरते ही एक राहगीर ने घायल युवक की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। प्रदीप कुमार निवासी पुतलीघर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात अमृतसर के रामतलाई चौक पर एक मोटरसाइकिल सवार प्रदीप गलत दिशा में जा रहा था, इसी दौरान एक कार से टकरा गया और टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रदीप फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गया। जैसे ही युवक सड़क पर गिरा, एक राहगीर ने युवक की जेब से मोबाइल फोन निकाला और मौके पर भाग निकला। जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक रामतलाई चौक से रॉन्ग साइड फ्लाईओवर पर जा रहा था और उसका कार के साथ एक्सीडेंट हो गया। जिस कारण वह फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे सड़क पर गिर गया और युवक ने हेलमेट पहना हुआ था जिससे उसकी जान बच गई और उसके पैरों में गंभीर चोटें आई। फिलहाल उसे अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। और फिलहाल वह अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह फैक्टरी में काम करता है और वह काम से छुट्टी करके घर जा रहा था। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर के पास हादसा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल ले फरार हुआ राहगीर, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here