Jalandhar News: कारोबारी ने निगला जहरीला पदार्थ, 4 पर मामला दर्ज

0
Jalandhar News: कारोबारी ने निगला जहरीला पदार्थ, 4 पर मामला दर्ज

जालंधरः महानगर के मोहल्ला गोबिंदगड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रहने वाले एक कारोवारी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मौत के लिए जमशेर डेयरी कांप्लेक्स के रजिंदर भाटिया, उनके भाई अमित भाटिया फीड वाले, राजू ग्वाला और उनके बेटे गगन ग्वाला को जिम्मेदारी ठहराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। कारोवारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद फैमिली को सौंप दिया।

सुसाइड नोट में कारोबारी ने लिखा है-मैं संदीप गुप्ता मरने जा रहा हूं। मुझे रजिंदर भाटिया व उसके भाई अमित भाटिया फीड वाले जमशेर डेयरी कांप्लेक्स ने धोखा दिया। मेरा 30 लाख कमेटी का पैसा मांगने पर उन्होंने कहा कि हमारे पास पैसा नहीं है और अपने लिए वह प्लाट पर प्लाट खरीद रहै थे। यह मेरी मौत का कारण है। राजू ग्वाला व उसके बेटे गगन ग्वाला ने मेरे से करीब 19 लाख के पशु खरीदे थे । आज-कल कह कर 3 से 4 लाख दिए फिर कोई पैसा नहीं दिया। यही मेरी मौत का कारण है। इन्हें सजा ज्यादा से ज्यादा दी जाए। उसने आगे लिखा कि मैने भी भुगतान करने हैं मैं भी कारोबारी हू, व्यापारी मेरी जान खा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने काह कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकार देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे बेड पर बैठे पति ने उल्टी करनी शुरू कर दी। जब पत्नी ने उल्टी करने का कारण पूछा तो कुछ नहीं बोले। इस बीच मेरी जेठानी अर्चना गोयल मेरी आवाज सुनकर आ गई। जब जेठानी ने पूछा कि कोई जहरीली चीज तो नहीं खाई। तब पति ने बताया कि मैंने कनक वाली दवाई खा ली है। इसके बाद पति बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हैं एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। यहां से उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया जहां उनक मौत हो गई। पत्नी ने कहा-जब उनका शव बाहर लेकर आए तो कुर्ते की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here