लहसुन ने बढ़ाई टेंशन, मामला पहुंचा High Court

0
लहसुन ने बढ़ाई टेंशन, मामला पहुंचा High Court

नई दिल्ली : चाइनीज लहसुन ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। लहसुन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में तस्कर चीन से लहसुन ला रहे है। ये लहसुन नेपाल के रास्ते भारत पहुंच रहा है। यूपी में चाइनीज लहसुन पकड़ा भी गया था। अब चाइनीज लहसुन का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में चाइनीज लहसुन के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की गई है। यह याचिका वकील मोतीलाल यादव ने डाली है। मोतीलाल के कोर्ट को बताया कि चाइनीज लहसुन से होने वाली बीमारी को देखते हुए बैन लगा दिया गया था लेकिन मौजूदा समय में इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।

इसको नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने फूड सेफ्टी और ड्रग डिपार्टमेंट के चीफ को अदालत में तलब किया है। याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चाइनीज लहसुन और देसी लहसुन को कोर्ट में मंगवाया। जनहित याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता ने चाइनीज लहसुन को लखनऊ की चिनहट मार्केट से ख़रीदा था। जिसे उन्होंने कोर्ट को भी दिखाया। फूड सेफ्टी और ड्रग डिपार्टमेंट के चीफ शुक्रवार को कोर्ट में दोनों तरह के लहसुन की जांच करेंगे।

न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नामित अधिकारी को शुक्रवार को तलब कर पूछा है कि प्रतिबंधित ‘चीनी लहसुन’ अब भी बाजार में कैसे उपलब्ध है। न्यायालय की लखनऊ पीठ ने केंद्र के वकील से देश में ऐसी वस्तुओं के प्रवेश को रोकने के लिए मौजूद सटीक व्यवस्था के बारे में भी प्रश्न किया है और यह भी पूछा है कि इसके प्रवेश के स्रोत का पता लगाने के लिए क्या कोई कवायद की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here