सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ पर्यटन सप्ताह का हुआ समापन

0
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ पर्यटन सप्ताह का हुआ समापन

ऊनासुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में चल रहे पर्यटन सप्ताह का समापन शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग के छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। जिसमें “सोलो डांस” और “अतुल्य भारत” थीम पर आधारित नृत्य विशेष आकर्षण रहे। छात्रों ने अपनी कला और सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन किया, जो भारत की विविधता और देश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाता था।

समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा रहीं। उनके साथ बी.वॉक. के राज्य परियोजना प्रबंधक सुनील टोडवाल और बी.वॉक. की राज्य समन्वयक श्रीमती भावना चौहान भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सप्ताह तक चले विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करना था। इस अवसर पर रंगोली, कला एवं शिल्प, वाद-विवाद, क्विज़, और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और कहा, “इस प्रकार के आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा प्रस्तुत जोरदार भांगड़ा नृत्य के जीवंत और ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here