Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दयोल नगर हत्याकांड मामले में पुलिस ने 2 दोस्तों को किया गिरफ्तार

Jalandhar News: दयोल नगर हत्याकांड मामले में पुलिस ने 2 दोस्तों को किया गिरफ्तार

0
Jalandhar News: दयोल नगर हत्याकांड मामले में पुलिस ने 2 दोस्तों को किया गिरफ्तार

जालंधरः दयोल नगर में बलजीत सिंह के शव को फेंकने वाले दोनों दोस्तों को पुलिस ने भार्गव कैंप स्थित भगत बुड्डा मल ग्राउंड से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस भार्गव कैंप के रहने वाले सूरज व गौरव को रविवार को कोर्ट पेश कर रिमांड पर लेगी। अभी कत्ल की वजह साफ नहीं हुई है। दोनों आरोपी ने यह जरूर मान रहे थे कि खाने-पीने के बीच यह काम हो गया था। वह डर गए थे तो बलजीत को फेंक कर आ गए थे। बलजीत के हाथ-पैर और सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

डीसीपी आदित्य ने कहा कि मृतका की बहन गगनदीप कौर ने आरोप लगाया था कि रात में उसकी भाई से बात हुई थी। भाई ने कहा था कि वह दोस्त गगन और सूरज संग है। वह वीरवार रात घर नहीं लौटा था। सुबह उसका शव मिला। डीसीपी ने कहा-एसीपी हर्षप्रीत सिंह की सुपरविजन में एसएचओ अशोक शर्मा ने दोनों आरोपी शनिवार दोपहर भगत बुड्डा मल ग्राउंड से गिरफ्तार किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि सूरज पहली मंजिल पर अकेला रहा था। वहां पर गौरव और बलजीत आए थे। यहां पर खाने-पीने के बीच घटनाक्रम हो गया कि बलजीत की मौत हो गई। डीसीपी ने कहा- दोनों को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here