माला पहनाने के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को माला पहनाकर स्वागत करना शुरू किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले माला पहनाने की बात कही। इसे लेकर पहले बहस शुरू हुई। फिर कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथापाई शुरू हो गई।‘मोहब्बत की दुकान’ में खूब चला सपाई रंग सपाइयों से यारी के बाद कांग्रेस पार्टी के लोगों में ‘लाल’ रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस द्वारा प्रयागराज में आयोजित किए गए संविधान सम्मेलन का ये दृश्य शहजादे की ‘जोड़ने’ की दलीलों के खोखले होने का पर्याप्त सुबूत है। pic.twitter.com/96ZxRW4D14
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 29, 2024