Punjab News: गायक Karan Aujla को मिला IIFA में The International Trendsetter of the Year Award, देखें वीडियो

0
Punjab News: गायक Karan Aujla को मिला IIFA में The International Trendsetter of the Year Award, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर करण औजला को 2024 IIFA में द इंटरनेशनल ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गौर हो कि करण औजला का असली नाम जसकरण सिंह औजला है। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। जस्सी गिल की वजह से औजला म्यूजिक इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने जस्सी गिल के लिए एक गाना लिखा था और वह गाना काफी हिट हुआ था। जिसके बाद वह चर्चा में आए थे। वहीं बीते दिन हुए IIFA 2024 में उन्हें ये अवार्ड बॉलीवुड के प्रख्यात सिंगर शंकर महादेवन द्वारा दिया गया। अवार्ड मिलने के बाद करण औजला ने स्टेज पर सबको तौबा तौबा गाना सुनाया। जिससे पूरे प्रोग्राम में चार चांद लग गए।

Highlights:

  • बॉलीवुड के सिंगर शंकर महादेवन ने पंजाबी सिंगर करण औजला को 2024 IIFA में द इंटरनेशनल ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से किया सम्मानित।
  • जस्सी गिल के लिए एक गाना लिखा था। वह गाना हिट होने के बाद काफी चर्चा में आए थे करण औजला।
  • सम्मानित होने पर आश्चर्यजनक हुए करण औजला।
अवार्ड देने के बाद करण औजला ने मीडिया से कहा कि मैं बहुत आश्चर्यजनक था कि मुझे ये सम्मान मिला। ये मेरी टीम का आइडिया था और हमने वो किया व हम कामयाब हुए। इस वक्त मैं क्या महसूस कर रहा हैं, शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं। मैं सौभाग्यपूर्ण महसूस कर रहा हूं। आखिरी में करण ने कहा- आज मेरे साथ पंजाबी और कनाडाई फैन्स न होते तो मैं आज यहां न होता। अवार्ड शो के दौरान करण औजला हनी सिंग के साथ भी नजर आए थे। बता दें कि हाल ही में यूके टूर के दौरान पंजाबी सिंगर करण औजला पर लंदन में कॉन्सर्ट के दौरान उन पर ऑडियेंस से एक व्यक्ति ने अपना जूता फेंक दिया था। जूता उनके मुंह लगा था। गुस्साए करण औजला ने स्टेज से ही उक्त व्यक्ति को गोलियां दी थी। आखिर में उन्होंने युवाओं से ऐसा न करने और सम्मान देने की अपील की थी। ​​दरअसल लंदन शो के दौरान वह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। करण औजला बीते दिनों वर्ल्ड टूर पर थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण औजला और सिद्धू मूसेवाला के बीच काफी विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को गानों में जवाब देते थे। मूसेवाला की मौत के बाद करण औजला पर भी सवाल उठे थे। लेकिन करण ने कहा था कि उनके और सिद्धू मूसेवाला के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। दोनों ने फोन पर बात करके मसला सुलझा लिया था।

गायक Karan Aujla को मिला Award, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here