Punjab News: बटाला-कादियां रोड पर हुए भयानक सड़क हादसे की Live CCTV आई सामने

0
Punjab News: बटाला-कादियां रोड पर हुए भयानक सड़क हादसे की Live CCTV आई सामने

गुरदासपुरः बटाला- कादियां रोड पर बस हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस स्टॉप से ​​सीधे टकरा जा रही है। यह हादसा शाहबाद गांव के पास हुआ था। जहां ड्राइवस से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस स्टॉप से ​​टकरा गई।

हादसे में 18 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जबकि इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 10 से 12 लोगों को मामूली चोटे आई है। उन्होंने कहा कि हादसा बस के आगे बाइक के आ जाने से हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

वहीं हादसे में घायल मरीजों की सिविल अस्पताल में उपचार की वीडियो भी सामने आई है। जहां कुछ मरीजों के गंभीर चोटे आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे में घायलों में महिलाएं भी शामिल है। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर बने बस स्टॉपेज के साथ बस जा टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस बटाला से मोहाली जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here