Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Sports कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने ले गए चोर, देखें CCTV

Jalandhar News: Sports कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने ले गए चोर, देखें CCTV

0
Jalandhar News: Sports कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने ले गए चोर, देखें CCTV
जालंधर, ENS: राजा गार्डन में स्थित स्पोर्ट्स कारोबारी के घर से चोर सोमवार को दोपहर लाखों के गहने चुराकर फरार हो गए। घर से सामान चोरी करते हुए दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरी की शिकायत थाना-7 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्पोर्ट्स कारोबारी पुण्यातम कोहली ने बताया कि वे रोज की तरह सोमवार को काम पर चले गए थे।

Highlights:

  • स्पोर्ट्स कारोबारी के घर से लाखों के गहने चुराकर चोर फरार।
  • दिन दहाड़े घर से 10 लाख के गहने ले गए चोर, 2:30 से 5 बजे तक बंद था घर।
  • सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दोपहर को 3:59 के करीब दो चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

दोपहर को घर बंद देखकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

दोपहर को उनकी बेटी ट्यूशन चली गई तो पत्नी अपनी मां का हाल जानने के लिए अस्पताल चली गई थीं। दोपहर 2:30 से 5 बजे तक उनका घर बंद था। वे रात को 10 बजे खाना खाने के बाद कमरे में गए तो देखा कि पीछे स्टोर का दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जहां पर अलमारी खुली हुई थी, वहां पड़े उनके लाखों के सोने-चांदी के गहने गायब थे। गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपए थी।

सीसीटीवी कैमरे में वारदात का हुआ खुलासा

दूसरी तरफ थाना-7 की एसएचओ अनु पलियाल से मामला दर्ज होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे छुट्टी पर है, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कारोबारी कोहली ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सामने आया कि दोपहर को 3:59 के करीब दो चोर प्लॉट में खड़े दिखाई दिए। इसके बाद कोठी की दीवार फांदकर घर में घुस गए। स्टोर के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की। मंगलवार दोपहर को खेल उद्योग संघ पंजाब के कन्वीनर विजय धीर, सह कन्वीनर प्रवीण आनंद, श्याम सुंदर महाजन, प्रेम उप्पल, ललित साहनी, विपन परिंजा ने मौके का जायजा लिया। लाखों के गहने ले गए चोर, देखें CCTV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here