Punjab News : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया रिक्शा चालक, मौत, देखें वीडियो

लुधियाना :  समराला चौक के नजदीक पुल पर एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शत्रुघ्न लाल (50) के तौर पर हुई है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। लेकिन एक घंटे तक कोई नही पहुंचा, तब तक शव के ऊपर से कई वाहन निकल गए। फिर पीसीआर पहुंची और शव को वहां से हटवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न रिक्शा चलाने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न रविवार की रात करीब सवा 9 बजे समराला चौक के नजदीक पुल के ऊपर रिक्शा खड़ा करके दूसरी तरफ जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन सवार ने उसे रौंद दिया। पीछे से आ रहे लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस और एम्बुलेंस को दी। लेकिन एक घंटे तक कोई नही पहुंचा। शव के ऊपर से कई वाहन निकलते रहे। जिसके बाद इकट्ठा हुए लोगों ने खुद रास्ता डाइवर्ट किया, ताकि शव पर से और वाहन न निकलें। फिर शव को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी और बेटा भी पहुंचे। मृतक के परिवार के बयानों पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...