Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! बेटों ने किया पिता का कत्ल, एक गिरफ्तार

0
Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! बेटों ने किया पिता का कत्ल, एक गिरफ्तार
फिरोजपुरः जीरा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बाप-बेटे के रिश्ते उस समय तार-तार हो गए, जब 2 बेटों द्वारा पिता का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घरेलु कलह के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

Highlights:

  • बेटों ने पिता पर किया तेजधार हथियार से हमला
  • अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की हुई मौत
  • घरेलु कलह के चलते बेटों ने दिया घटना को अंजाम
  • हत्या के मामले में पुलिस ने एक बेटे को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि जीरा के गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक रहते रशपाल सिंह उर्फ सोनी गाड़ी चलाने का काम करता था। वहीं घरेलु कलह के चलते रशपाल के दोनों बेटों ने तेजधार हथियार से पिता पर हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान बबलू और दीपू के रूप में हुई है। वहीं घायल रशपाल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रशपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। इस हत्या में शामिल मृतक के एक बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here