ईद उल-फितर पर Jalandhar पहुंचे सासंद चन्नी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रविवार को चाँद दिखने के बाद आज यानी सोमवार को देश भर में ईद उल-फितर का जश्न सोमवार यानी 31 मार्च से शुरू हो गया। इससे पहले शनिवार को सऊदी अरब में चांद दिखा, जिसके साथ ही देश में 29 दिन तक चलने वाले रमज़ान का अंत हो गया। अरब देश ने रविवार, 30 मार्च को ईद-उल-फ़ितर मनाई। वहीं भारत में आज इस पर्व को मनाया जा रहा है। जहां एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।

वहीं गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह पर भी ईद का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर सांसद चरणजीत चन्नी और ADGP MF Farooqui मौजूद रहे। इस दौरान सासंद ने मुस्लिम समुदाय के साथ मिलकर ईद का त्यौहार मनाया। मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि रमजान का महीना खत्म होने पर ईद उल-फितर का दिन आया है। इस दौरान चन्नी ने सभी भाईचारे के साथ मिलकर नमाज पढ़ी और सभी को इस पर्व की बधाई दी। बता दें कि ईद-उल-फितर जिसे “उपवास तोड़ने का त्यौहार” भी कहा जाता है, दुनिया भर में लाखों मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण इस्लामी उत्सवों में से एक है।

यह रमज़ान के अंत का प्रतीक है, जो उपवास, प्रार्थना, चिंतन और आध्यात्मिक विकास के लिए समर्पित एक पवित्र महीना है। चारों ओर उत्सव की भावना के साथ सभी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं एक -दूसरे को देते हैं। लोग दोस्तों और परिवार के साथ इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। देश भर में लाखों मुसलमान ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए सोमवार सुबह मस्जिदों और प्रार्थना स्थलों पर एकत्र हुए। ईद-उल-फितर के मौके पर समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर प्रार्थना की, जिससे माहौल खुशी और एकता से भर गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...