कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों को पहचान दिलाना था, जिन्होंने शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जैसे कि सर्वश्रेष्ठ छात्र, खेलकूद में उत्कृष्टता, सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान, और सामाजिक सेवा में भागीदारी।
राणा ने अपने भाषण में बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और समाज को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढे। उन्होंने कहा कि यह मंच सपनों को साकार करने का मंच है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने की और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बहुत सराहनीय प्रयास किया गया है और यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों से मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी है और मोबाइल का उपयोग करना है तो पढ़ाई के संबंधित ही विषयों की जानकारी ले।
इस कार्यक्रम में जसाणा स्कूल के 15, हटली के 23, अरलू के 24 और चराडा के 21 छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश थ्रो बॉल की कप्तान,व स्काउट एवं गाइड में महामहिम राज्यपाल पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित मानसी राणा जो कि स्काउट एवं गाइड के अलावा शिक्षा तथा समाजसेवा के साथ थ्रो बाल जूनियर टीम में हिमाचल की टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की सहभागिता कर चुकी को भी स्मृति चिन्ह तथा मेधावी छात्रवृत्ति सहित नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।