Kapurthala: कार-एक्टिवा की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

0
Kapurthala: कार-एक्टिवा की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

ढिल्लवांः कपूरथला के अधीन आते ढिल्लवां में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, आज शेरशाह सूरी मार्ग ढिलवा पर एक पैलेस के सामने कार और एक्टिवा की टक्कर से एक एक्टिवा सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे रोड सेफ्टी फोर्स के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति कार में सवार होकर जालंधर से अमृतसर जा रहा था, तभी डिवाइडर को पार करते समय एक्टिवा सवार ने जालंधर जा रहे चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कार चालक को घायल अवस्था में सुभानपुर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here