Home Punjab Punjab News: इंसानियत शर्मसार! Civil Hospital में जमीन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

Punjab News: इंसानियत शर्मसार! Civil Hospital में जमीन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

0
Punjab News: इंसानियत शर्मसार! Civil Hospital में जमीन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

अमृतसरः सिविल अस्पताल में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला ने अस्पताल के बालकानी में जमीन पर बच्चे को जन्म दिया है। आरोप लगाए जा रहे हैकि महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के समय कोई डॉक्टर मौके पर महिला के पास मौजूद नहीं था।

जब डॉक्टरों को इस बारे में पता चला तो डॉक्टर तुरत मौके पर पहुंचे और महिला को भर्ती करवाया, जहां महिला और उसके बच्चे का इलाज चल रहा है। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि परिजन जोड़ा फाटक के पास रहने वाले है। व्यक्ति ने कहाकि उसकी पत्नी को बच्चा होने वाला था और डॉक्टरों ने उन्हें 12 अक्टूबर का समय दिया था और आज अचानक उसे बहुत दर्द हुआ और वह अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल लेकर आ रहा था।

जिसके कारण उसकी पत्नी दर्द सहन नहीं कर सकी और उसने सिविल अस्पताल के अंदर रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। व्यक्ति ने बताया कि जब इस मामले को लेकर लोगों ने शोर मचाया तो डॉक्टरों को भनक इसकी लग गई। जिसके बाद तुरंत डॉक्टर आए और महिला व बच्चे को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया।

व्यक्ति ने बताया कि अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं इस घटना के बारे में जब डॉक्टर से बात करने की कोशिश की गई तो यहां के डॉक्टरों ने जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। बताया जा रहा है कि जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया था उस जगह को अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में साफ करा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here