Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नहर से बच्चे का शव बरामद

Jalandhar News: नहर से बच्चे का शव बरामद

0
Jalandhar News: नहर से बच्चे का शव बरामद

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल नहर में बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां नहर से एक साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। वहीं बच्चे का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं उजाला नगर के रहने वाले चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि वह नहर के पास से बेटी के साथ जा रहा था। इस दौरान उसकी बेटी ने पानी रोकने के लिए उसकी गाड़ी रुकवा दी। जिसके बाद वह पानी देखने के लिए नहर के पास आए, जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। व्यक्ति ने कहा कि वहां पर बच्ची का शव उसने देखा।

व्यक्ति ने कहा कि पहले तो उसे खिलौना लगा, लेकिन बाद में देखा कि बच्चे का शव था। जिसके बाद व्यक्ति ने वहां पर मौजूद बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई आंटी बच्चे को फेंककर गई है। जिसके बाद व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here