Home Punjab Punjab News : NOC को लेकर पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Punjab News : NOC को लेकर पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab News : NOC को लेकर पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

पंजाब (लुधियाना): पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए लगातार उम्मीदवारों के दस्तावेज जमा किए जा रहे है। पंचायत चुनाव को लेकर एनओसी न मिलने पर बीडीपीओ कार्यालय में हंगामा हो गया। दस्तावेजों की एंट्री से पहले हर उम्मीदवार को पंचायत कार्यालय से एनओसी जारी की जाती है, एनओसी न मिलने को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। पंजाब सरकार और गिल हलके के मौजूदा विधायक जीवन सिंह संगोवाल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ द्वारा अपने चहेतों को एनओसी दी जा रही है। वहीं सरकारी अधिकारी जनता के सेवक हैं, उनका कहना है कि पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है लेकिन प्रशासनिक तैयारी पूरी नहीं है, जिससे जनता को परेशानी हो रही है।

पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए लगातार उम्मीदवारों के दस्तावेज जमा किए जा रहे है। दस्तावेज दाखिल करवाने से पहले हर उम्मीदवार को पंचायत कार्यालय से एनओसी जारी की जाती है। जिसको लेकर लुधियाना के पीएयू के अंदर बने पंचायती दफ्तर में एनओसी न मिलने पर लोगों का हंगामा देखने को मिला। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया और लोगों को खुर्दपुर भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यालय में किसी भी तरह का कोई हंगामा नहीं हुआ है।

उनका कहना है कि हर कोई अपनी एनओसी लेने के लिए भागदौड़ करता है और इसी भागदौड़ में एक-दूसरे से बहस भी करते हैं। दरअसल लुधियाना के पीएयू पंचायत कार्यालय एक में गिल निर्वाचन क्षेत्र के लिए पंचायतों में खड़े उम्मीदवार अपनी एनओसी लेने आए थे। कहा जाता है कि लुधियाना का गिल निर्वाचन क्षेत्र पंजाब का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है और इस निर्वाचन क्षेत्र में 100 से अधिक गांव हैं यहां करीब 3 लाख मतदाता है। जिन्हें लेकर हर कोई पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहता है, पंचायत चुनाव में कौन सा गांव का सरपंच बनेगा ये तो वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here