Rice Chowki के समीप पेड़ से टकराने के बाद Bus में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0
Rice Chowki के समीप पेड़ से टकराने के बाद Bus में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

नई दिल्ली: उतर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राइस चौकी के समीप बस में भीषण आग लगी। आगे की लपटों से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुटे है। माना जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोग सुरक्षित है।

आग इतनी तेजी से फैली कि चंद सेकेंड में बस धुआं-धुआं हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आग पेड़ से टकराने के बाद लगी। वहीं, फायर सर्विस यूनिट मौके पर मौजूद है, आग को बुझाने में लगी है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग बस को जलते हुए देखने के लिए जमा हो गए।

पुलिस भी मौके पर पहुंच, फायर सर्विस यूनिट के साथ आग को बुझाने में लगी है। इस दौरान घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा चूका लेकिन तेजी से फैल रही आग और तेज लपटों के कारण दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here