Home Punjab Punjab News: Food Safety विभाग की दुकानों पर रेड, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: Food Safety विभाग की दुकानों पर रेड, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: Food Safety विभाग की दुकानों पर रेड, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

अमृतसरः फूड सेफ्टी विभाग ने अमृतसर में गुरुद्वारा शहीदा साहिब के पास खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान विभाग ने देसी घी सहित विभिन्न वस्तुओं के नमूने भरे है। फूड सेफ्टी विभाग के सहायक कमिश्नर राजिंदर सिंह द्वारा दुकानदारों को सूचित किया कि सामान को साफ-सुथरे तरीके से बेचा जाना चाहिए ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो।

सहायक कमिश्नर राजिंदर सिंह ने बताया कि आज गुरुद्वारा साहिब के पास की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान दुकानों से अलग-अलग ब्रांड के सामान के सैंपल भरे गए। उन्होंने कहा कि सैंपल को जांच के लिए लैबोटरी में भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here