Home National Airport पर भारी मात्रा में 4 यात्रियों से IPhone-16 Pro Max बरामद, देखें वीडियो

Airport पर भारी मात्रा में 4 यात्रियों से IPhone-16 Pro Max बरामद, देखें वीडियो

0
Airport पर भारी मात्रा में 4 यात्रियों से IPhone-16 Pro Max बरामद, देखें वीडियो
नई दिल्लीः दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने 4 यात्रियों को काबू किया है। कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों से 12 आईफोन-16 प्रो मैक्स बरामद किए है। बताया जा रहा है कि उक्त काबू किए गए यात्रि कथित तौर पर भारत में इसकी तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। कस्टम अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुबई से इंडिगो की उड़ान संख्या (6ई-1464) से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर मंगलवार को पहुंचे यात्रियों से ये फोन बरामद किए गए हैं। दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क के अधिकारियों ने भारत में आईफोन-16 प्रो मैक्स की तस्करी की कोशिश कर रहे 4 यात्रियों के समूह से एक अक्टूबर को 12 मोबाइल फोन बरामद किए। वे दुबई से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1464 से यहां आए थे।’’ बता दें कि Apple ने पिछले महीने अपना नया स्मार्टफोन iPhone 16 Pro Max दुनिया भर में लॉन्च किया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर यह हाल के दिनों में हाई-एंड स्मार्टफोन की दूसरी महत्वपूर्ण जब्ती है। कस्टम अधिकारियों ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1 अक्टूबर को ही एक महिला यात्री के वैनिटी बैग के अंदर छुपाए गए 26 आईफोन 16 प्रो मैक्स स्मार्टफोन जब्त किए थे। म​हिला यात्री हांगकांग से लौटी थी, जिसे कस्टम अधिकारियों ने रोका और उसके बैग की जांच में 26 आईफोन 16 प्रो मैक्स स्मार्टफोन जब्त किए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 37 लाख रुपये से अधिक है। महिला यात्री ने अपने वैनिटी बैग के अंदर टिशू पेपर में लपेटकर इन फोन को छिपाया था। इंटेलिजेंस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, कस्टम अधिकारियों ने महिला को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद रोका और उसकी तलाशी ली। भारत में, iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये से शुरू है। इस बीच, हांगकांग में इसी वेरिएंट की कीमत लगभग 1,09,913 रुपये है। वहीं दुबई में इस वेरिएंट की कीमत 1,16,575 रुपये है। इन दोनों देशों में भारत के मुकाबले आईफोन के नए वेरिएंट की कीमत 30 से 35 हजार रुपये कम होने के कारण स्मार्टफोन की तस्करी हो रही है। गिरफ्तार यात्रियों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कस्टम अधिकारियों ने कहा कि तस्करी रैकेट में शामिल किसी भी संभावित नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

IPhone-16 Pro Max बरामद, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here