Home National शराब के शौकीनों को झटका, 3 दिन बंद रहेंगी दुकानें

शराब के शौकीनों को झटका, 3 दिन बंद रहेंगी दुकानें

0
शराब के शौकीनों को झटका, 3 दिन बंद रहेंगी दुकानें

चंडीगढ़ : शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर नही है। दरअसल, हरियाणा में विधानसभा चुनावों के चलते 3 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी है। बता दें कि 3 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था जो खत्म हो चुका है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के साथ लगते पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के इलाकों में 5 किलोमीटर के दायरे में भी शराब की दुकाने खोलने पर पाबंदी  होगी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 6 बजे से 5 अक्टूबर शाम तक सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगे। इसके अलावा 8 अक्टूबर तक नतीजों वाले दिन शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here