Home Punjab>Ludhiana Punjab News: मशहूर कॉलोनाइजर Apple Heights कंपनी के मालिक विकास के ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

Punjab News: मशहूर कॉलोनाइजर Apple Heights कंपनी के मालिक विकास के ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

0
Punjab News: मशहूर कॉलोनाइजर Apple Heights कंपनी के मालिक विकास के ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के मशहूर कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने सुबह छापेमारी की। ईडी की इस छापेमारी के दौरान अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने शहर के सभी ठिकानों पर छापेमारी की और अंदर बैठे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें कारोबारी विकास पासी से भी ईडी पूछताछ कर रही है।

Highlight:

  • कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के ठिकानों पर ईडी की रेड
  • विकास पासी की एप्पल हाइट्स नाम से है खुद की कंपनी
  • ईडी की रेड को लेकर रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों में मची खलबली
  • सुबह 6 बजे विकास पासी के ठिकानों पर चल रही छापेमारी
कारोबारी और कॉलोनाइजर विकास पासी की एप्पल हाइट्स नाम से अपनी खुद की कंपनी है। विकास पासी शहर के मशहूर कॉलोनाइजर हैं जोकि रियल एस्टेट में जाना-पहचाना चेहरा हैं। विकास पासी का लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर भी ऑफिस है। ईडी ने सुबह-सुबह उनके सभी ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी की मुख्य वजहों का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट से जुड़ी एक डील को लेकर वह काफी समय से ईडी के निशाने पर थे। ईडी की छापेमारी के बाद लुधियाना में रियल एस्टेट से जुड़े सभी कारोबारियों में खलबली मच गई है। कई नामी कारोबारी शहर से बाहर चले गए हैं। ईडी ने सुबह करीब 6 बजे ठिकानों पर छापेमारी की और घंटों बाद भी पूछताछ जारी है और ईडी के अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

Apple Heights कंपनी के मालिक विकास के ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here