Home Haryana वोटिंग के दिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने के मामले में BJP का आया बयान

वोटिंग के दिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने के मामले में BJP का आया बयान

0
वोटिंग के दिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने के मामले में BJP का आया बयान

हिसार: हरियाणा चुनाव में बीच वोटिंग बीजेपी ने सावित्री जिंदल को पार्टी से निकालने की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, सावित्री जिंदल हिसार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कहा जा रहा है कि भाजपा ने सावित्री जिंदल सहित उनके साथ पार्टी ने गौतम सरदाना, तरुण जैन और अमित ग्रोवर भी पार्टी से निकाल दिया है।

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि यह फेक खबर है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जो चिट्ठी वायरल हो रही है वह फेक है। उनका कहना हैकि भाजपा की ओर से ऐसी कोई चिट्ठी जारी नहीं की गई।

गौर हो कि आज वोट डालने के लिए सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर पहुंचे और कहा कि घोड़े की सवारी करना शुभ होता है। मेरी मां सावित्री जिंदल हिसार से चुनाव लड़ रही हैं और वे हिसार के विकास के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं। नवीन जिंदल ने कहा कि लोगों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह है। मुझे उम्मीद है कि राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

मेरी मां भी चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन ये जनता को तय करना है कि वह किसे आशीर्वाद देगी। हरियाणा की जनता बीजेपी को एक बार फिर अपना आशीर्वाद देगी और नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे। सीएम पद के लिए अनिल विज की दावेदारी पर नवीन जिंदल ने कहा कि वह पार्टी के बड़े नेता हैं और अगर उनके मन में कुछ चल रहा है तो उनके पास कहने का अधिकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here