Home Sports Sports News: India vs Bangladesh में T20 मैच कल, यह खिलाड़ी हो सकते हैं टीम का हिस्सा

Sports News: India vs Bangladesh में T20 मैच कल, यह खिलाड़ी हो सकते हैं टीम का हिस्सा

0
Sports News: India vs Bangladesh में T20 मैच कल, यह खिलाड़ी हो सकते हैं टीम का हिस्सा
नई दिल्ली: India vs Bangladesh, भारत ओर बांग्लादेश में टेस्टे सीरीज़ के बाद अब तीन मैचों को टी-20 सीरीज़ 6 अक्तूबर से शुरू हो रही है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है और सिर्फ एक में बांग्लादेश की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। इस बार टी20 टीम की कप्तानी की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।

इन खिलाड़ियों को मिल सकती है ओपनिंग की कमान

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मिल सकती है। पहले भी यह दोनों प्लेयर्स पहले भी भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में ओपनिंग कर चुके हैं। अभिषेक ने भारत के लिए 2 T20 मैचों में ओपनिंग करते काफी अच्धी पारी खेली थी, वहीं संजू सैमसन ने 5 T20I मैचों में ओपनिंग करते हुए 77 रन बनाए हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संजू को दी जा सकती है।

इन खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह

तीसरे नंबर पर भारत टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। सूर्या ने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। इस मैच में चौथे नंबर पर रियान पराग और पांचवें नंबर पर पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को चांस मिल सकता है। हार्दिक बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ धाकड़ गेंदबाज़ी करने में भी माहिर है। फिनिशर की भूमिका रिंकू सिंह को मिल सकती है। रिंकू डेथ ओवर्स में तेजी के साथ रन बनाते हैं और लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

इन गैंदबाज़ों को मिल सकती है टीम में जगह

इस टीम में गेंदबाजी के लिए अर्शदीप सिंह को टीम मे जगह मिल सकती है। बता दें कि अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। उनका साथ देने के लिए टीम में हर्षित राणा या मयंक यादव दोनों में से एक को चांस मिल सकता है। दोनों ने भारतीय टीम के लिए अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या मिडियम फास्ट बॉलिंग करते हैं और उनसे भी कुछ ओवर करवाए जा सकते हैं। अगर स्पिन विभाग की बात करें तो वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here