JalandharJalandhar News: रूस में फंसे 3 युवकों को लेकर सासंद चन्नी से...

Jalandhar News: रूस में फंसे 3 युवकों को लेकर सासंद चन्नी से मिला परिवार, देखें वीडियो

अब चन्नी विदेश मंत्री और सासंद के समक्ष उठाएंगे रूस का मुद्दा

जालंधर, ENS: रशिया और यूक्रेन की जंग का दौर पिछले 3 से साल लगातार जारी है। वहीं लगभग एक साल से अधिक समय से रशिया गए भारतीयों की तलाश में पारिवारिक सदस्य उन्हें ढूंढने के लिए जल्द रशिया जाने वाले है। इसी के चलते आज 3 पारिवारिक सदस्यों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात की। इस दौरान चन्नी ने उन्हें आश्वासन दिया कि रशिया वाले मामले संसद में उठाएंगे और इन लोगों की सहायता करेंगे। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि रशिया वाला मामला आज उनके ध्यान में आया है और आज पारिवारिक सदस्य उनसे मिले है। उन्होंने परिवारों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। चन्नी ने कहा कि किसी एजेंट के जरिए रशिया में फंसे या लापता हुए लोगों की लिस्ट पारिवारिक सदस्यों से ले ली है। रूस की फौज ने भारतीयों को अपनी आर्मी भर्ती कर लिया और उन्हें जंग के मैदान में ले गए। वहीं पर यूक्रेन से चल रही जंग में इनको मिसयूस किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट ने धोखेबाजी से लोगों को इटली भेजने की जगह रशिया आर्मी में भर्ती करवा दिया। चन्नी ने कहा कि आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके दस्तावेज ले लिए है और वह कल सदन में जाकर इस बात को स्पीकर के समक्ष रखेंगे। अगर मौका मिला तो वह इस मामले को सदन में उठाएंगे और संबंधित विदेश मंत्री से मुलाकात करके मसले को हल करने के लिए बात रखेंगे। वहीं कस्बा गोराया के रहने वाले जगदीप कुमार ने कहा कि वह भाई को ढूंढने के लिए जल्द रशिया जाने वाले हैं और उनका भाई मनदीप कुमार लगभग पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से रशिया आर्मी में भर्ती हुआ था और जिसका अब एक वर्ष से कुछ अता पता नहीं है और वह अपने भाई की तलाश में वह जल्द ही रशिया जा रहे है। आज सासंद चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात करके उन्हें रशिया में फंसे परिवारिक सदस्यों की लिस्ट दे दी है। सासंद चन्नी ने सदन में मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है और दिल्ली में विदेश मंत्री से बातचीत करने का आश्वासन दिया। जगदीप ने कहा कि सासंद चन्नी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद रशिया जाएंगे। दूसरी ओर यूपी आजमगढ़ के अजीमुद्दीन ओर अजय यादव ने कहा कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की और उन्हें मदद करने के लिए सदन में मुद्दे को उठाने की बातचीत की गई। अजीमुद्दीन ने कहा कि वह घर में अकेले ही कमाने वाले हैं और दुबई में अपनी जॉब छोड़कर भारत आए हैं और अब वह अपने भाई की तलाश के लिए रशिया जाने वाले हैं। हमने तो सरकार और सरकार के नुमाइंदों से मदद की गुहार लगाई है कि जैसे तैसे भी हो हमारी मदद की जाए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...