Home Punjab>Moga Punjab News: Eleven 11 Spa में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: Eleven 11 Spa में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: Eleven 11 Spa में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोगा। शहर के एक स्पा में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के जीटी रोड पर एक इमारत के तीसरी मंजिल पर बने Eleven 11 Spa सेंटर में शाट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद पूरे इमारत में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां पहुंच गई है। जिसके बाद आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं, घटना बारे दमकल विभाग के कर्मचारी जगतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताय़ा कि करीब साढ़े तीन और चार बजे के करीब spa सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद 5 फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर भेजी गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद उन्होंने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान है।

इधर, नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने बताया की उन्हें फोन आया कि शहर के एक स्पा सेंटर में आग लग गई है। जिसके बाद हमने तुरंत बिना कोई देर किए मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद पांच दमकल की गाड़ियां मंगवा कर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here