Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तेज आंधी से पंडाल गिरने से 2 की मौत, भगवान शिव की मूर्ति हुई खंडित

Punjab News: तेज आंधी से पंडाल गिरने से 2 की मौत, भगवान शिव की मूर्ति हुई खंडित

0
Punjab News: तेज आंधी से पंडाल गिरने से 2 की मौत, भगवान शिव की मूर्ति हुई खंडित

लुधियाना : हंबडा रोड पर बने श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पास जागरण के दौरान हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाले लोगों की ओर से मंदिर के पीछे खाड़ी पड़े ग्राउंड में जागरण का आयोजन किया गया था। शनिवार रात में सभी लोग यहां नाच-गा रहे थे। माता की भेंटें गाई जा रही थीं। इसी दौरान रात करीब 2 बजे आंधी चली। आंधी आते ही सभी लोग तितर-बितर हो गए।

लोगों ने एक-दूसरे को पकड़कर संभलना चाहा, और हवा तेज होने के कारण वे पंडाल के अंदर ही शरण लिए रहे। कुछ लोग बाहर भी निकल गए थे। इस दौरान तेज आई आंधी से देवी जागरण के लिए लगाया पंडाल गिर गया। इसमें दबकर 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पंडाल के गिरने से मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ की मूर्ति भी गिरकर खंडित हो गई। इसके अलावा आंधी में कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है। थोड़ी देर में हवा से पंडाल धड़ाम कर गिर पड़ा। इसके नीचे मौजूद लोग पंडाल में ही दब गए। तेज हवा के बीच ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here