Home National तेज रफ्तार डंपर ने कई बाइक सवारों को कुचला, 4 की मौत, 5 गंभीर घायल

तेज रफ्तार डंपर ने कई बाइक सवारों को कुचला, 4 की मौत, 5 गंभीर घायल

0
तेज रफ्तार डंपर ने कई बाइक सवारों को कुचला, 4 की मौत, 5 गंभीर घायल

दौसा : जिले के लालसोट बस स्टैंड पर तेज रफ्तार डंपर ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर का ब्रेक फेल हुआ था। इसके बाद वह बस से टकरा कर भीड़ में घुस गया। हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हैं।

यह हादसा सुबह करीब 11:40 बजे हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी प्रेम कुमार ने बताया कि अगर डंपर बस से नहीं टकराता ज्यादा लोगों उसकी चपेट में आ जाते। मेरे भी पैर में हल्की चोट लगी है, बाइक टूट गई है। डंपर के नीचे फंसे एक युवक के दोनों पैर कुचल गए।

कांग्रेस नेता कमल मीणा ने कहा कि सुबह 8 से रात 8 बजे तक इस इलाके में बड़े वाहनों की नो एंट्री है। ये सभी बड़े लोगों के डंपर हैं और राजनीतिक शह पर चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here