Home Breaking News Punjab News : इस जिले मे 45 सरपंच और 190 पंच उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द

Punjab News : इस जिले मे 45 सरपंच और 190 पंच उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द

0
Punjab News : इस जिले मे 45 सरपंच और 190 पंच उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द

कपूरथला : जिले में पंचायत चुनाव में नामंकन भरने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 45 सरपंच और 190 पंच के आवेदन रद्द कर दिए है।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी एवं DC अमित कुमार पांचाल ने बताया 546 पंचायतों के लिए नामांकन की जांच के बाद सरपंच के लिए 1776 उम्मीदवार और पंच के लिए 5773 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं।

जिसके बाद अब ढिलवां ब्लॉक में सरपंच के लिए 308 और पंच के लिए 986, कपूरथला ब्लॉक में सरपंच के लिए 443 और पंच के लिए 1405, नडाला ब्लॉक में सरपंच के लिए 281 और पंच के लिए 997, फगवाड़ा ब्लॉक में सरपंच के लिए 321 और पंच के लिए 1091 सीटें हैं। सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक में सरंपच के लिए 423 और पंच के लिए 1294 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे ।

कल 7 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन है। 15 अक्टूबर को वोटिंग प्रक्रिया शुरू होगी और परिणाम भी घोषित किया जाएगा। इस चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here