Home Punjab>Moga Punjab News: कपड़ा व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, बाजार में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Punjab News: कपड़ा व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, बाजार में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

0
Punjab News: कपड़ा व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, बाजार में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मोगा। शहर के गुरु नानक मार्केट में एक कपड़ा व्यापारी के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद बाजार में घटना का पता लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां, गंभीर हालात को देखते हुए उसे वहां रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे मोगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करा दिया है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि नौजवान मानसिक रूप से कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। जिस वजह से यह कदम उठाया होगा।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि घायल का नाम अभिषेक ढींगरा पुत्र सुशील ढींगरा बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने दुकानदार की रिवाल्वर बरामद कर लिया है। जिसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here