Home National दर्दनाक हादसाः सोन नदी में नहाने गये एक ही परिवार के 6 बच्चे डूबे, एक लापता

दर्दनाक हादसाः सोन नदी में नहाने गये एक ही परिवार के 6 बच्चे डूबे, एक लापता

0
दर्दनाक हादसाः सोन नदी में नहाने गये एक ही परिवार के 6 बच्चे डूबे, एक लापता

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव में रविवार को सोन नदी में नहाते समय छह बच्चे डूब गए जबकि एक अन्य बच्चा लापता हो गया। रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मीडिया से कहा कि यह घटना आज सुबह उस हुई जब तुम्बा गांव में कुल आठ बच्चे सोन नदी में नहा रहे थे।

उन्होंने बताया, ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद एसडीआरएफ कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

सिंह ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने छह बच्चों के शव बरामद किए तथा एक बच्चा अब भी लापता है। जिलाधिकारी ने बताया कि बचाव दल ने एक अन्य बच्चे को बचा लिया जिसे इलाज के लिए तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा, “लापता बच्चे का पता लगाने का प्रयास गोताखोरों द्वारा जारी है। सभी बच्चे 10-12 साल की उम्र के हैं। हम मृतकों की पहचान का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here