Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में रवि रिसोर्ट के साथ काटी गई दो अवैध कालोनियों के मालिक पर होगी FIR, तहसील में प्लाटों की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में रवि रिसोर्ट के साथ काटी गई दो अवैध कालोनियों के मालिक पर होगी FIR, तहसील में प्लाटों की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक

Mahabir
Last updated: September 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Illegal Colony Jalandhar – जालंधर (Jalandhar) में होशियारपुर रोड पर झंडूसिंघा (Jandu Singha) के पास अवैध रूप से दो कालोनियों काटने वाले कालोनाइजर के खिलाफ पुडा सख्त कदम उठाने जा रही है। इन दोनों कालोनियों पर पुडा ने इससे पहले दो बार डिच चला चुकी है, लेकिन कालोनाइजर फिर से प्लाटिंग कर के लोगों को प्रापर्टी बेचने का काम शुरू कर दिया है।

Contents
  • दो बार कार्रवाई, फिर भी बन गई कालोनी
  • तहसील के कुछ अफसरों की मिलीभगत
  • कालोनाइजर पर होगी एफआईआऱ

जानकारी के मुताबिक होशियारपुर रोड पर झंडूसिंघा (Jandu Singha) से पहले कंगनीवाल में हाईवे पर रवि रिसोर्ट के साथ आमने-सामने दो अवैध कालोनियां काटी गई है, जिसकी प्लाटिंग हो गई है और महंगे दामों पर प्लाट बेचे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त कालोनाइजर द्वारा बड़े पैमाने पर हवाला राशि का ट्रांजेक्शन भी किया गया है। इस कालोनी में कुछ अफसरों का काला धन भी लगा है।

जालंधर में झंडूसिंघा से पहले काटी गई दो अवैध कालोनियां, तहसील और पुडा के अफसरों ने खाई लाखों रुपए की मलाई, CM आफिस में हुई शिकायत
जालंधर में झंडूसिंघा से पहले काटी गई दो अवैध कालोनियां, तहसील और पुडा के अफसरों ने खाई लाखों रुपए की मलाई, CM आफिस में हुई शिकायत

दो बार कार्रवाई, फिर भी बन गई कालोनी

जालंधर (Jalandhar) में होशियारपुर रोड पर रामामंडी (Ramamandi) के आगे और झंडूसिंघा (Jandu Singha) से पहले रवि रिसोर्ट के पास दो अवैध कालोनियां काटी गई हैं। इन दोनों अवैध कालोनियों पर पुडा (PUDA) ने दो बार कार्रवाई की, लेकिन कालोनाइजर हर बार नए सिरे से प्लाटिंग कर देता है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि कालोनी को पुडा ने पास किया है, जबकि ये कालोनी पूरी तरह से अवैध है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

सूत्र बताते हैं कि अवैध रूप से काटी गई इन दोनों कालोनियों में प्लाटों की रजिस्ट्री बिना किसी एनओसी के हुई है। जिसमें सीधे तौर पर तहसील से जुड़े कुछ अफसर भी शामिल हैं। तहसील के इन अफसरों ने लाखों रुपए की मलाई खाकर बिना एनओसी के प्लाटों की रजिस्ट्री की है। जबकि ये कालोनी न तो पुडा ने पास किया और न ही सरकार की किसी अन्य एजैंसी ने इसे अप्रूव्ड किया।

जालंधर में झंडूसिंघा से पहले काटी गई दो अवैध कालोनियां, तहसील और पुडा के अफसरों ने खाई लाखों रुपए की मलाई, CM आफिस में हुई शिकायत
जालंधर में झंडूसिंघा से पहले काटी गई दो अवैध कालोनियां, तहसील और पुडा के अफसरों ने खाई लाखों रुपए की मलाई, CM आफिस में हुई शिकायत

तहसील के कुछ अफसरों की मिलीभगत

यही नहीं, पुडा ने दो बार इन दोनों कालोनियों पर एक्शन लिया। सड़कें तोड़ी गई, दीवार गिराई गई। बावजूद इसके कालोनाइजर ने कालोनी में प्लाट बेचना शुरू कर दिया। पुडा के कुछ बेईमान अफसरों की मिलीभगत से दोनों कालोनियों में लाखों रुपए में प्लाट बेचे जा रहे हैं। तहसील के कुछ अफसरों के साथ मिलकर कालोनाइजर ने कंगनीवाल में दोनों अवैध कालोनियां काटी है।

सूत्र बताते हैं कि पुडा को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले इस कालोनाइजर के जालंधर और अन्य शहरों में करोड़ों-अरबों का बेमानी कारोबार है। जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी चूना लगा रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में भी इस कालोनाइजर की शिकायत हुई है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त कालोनाइजर के चल अचल संपत्ति की जांच की जाए। जिससे करोड़ों रुपए घोटाला निकलेगा।

FIR
FIR

कालोनाइजर पर होगी एफआईआऱ

उधर, पुडा के जेई मोहित ने बताया है कि उक्त कालोनी पर दो बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन कालोनाइजर फिर से काम शुरू कर देता है। उन्होंने कहा कि इस बार कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी, साथ ही तहसील में उक्त खसरा नंबर भेजकर रजिस्ट्री भी रुकवाई जाएगी। जिससे आम लोगों का पैसा बर्बाद न हो सके।

वहीं, उक्त दोनों कालोनियों की रजस्ट्री एग्रीकल्चरल लैंड दिखा कर करवाई जा रही है, जबकि वहां प्लाटिंग की गई है। चारों तरफ चारदीवारी बनाकर अंदर रोड बनाई गई है। इससे एक तरफ जहां सरकार को लाखों रुपए का चूना लग रहा है, वहीं पुडा को भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार मुहिम जारी
Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.