Home National ड्रग्स मामले में कांग्रेस विंग NSUI का प्रदर्शन, Police Commissioner को चूड़ियां भेंट करने पहुंचे

ड्रग्स मामले में कांग्रेस विंग NSUI का प्रदर्शन, Police Commissioner को चूड़ियां भेंट करने पहुंचे

0
ड्रग्स मामले में कांग्रेस विंग NSUI का प्रदर्शन, Police Commissioner को चूड़ियां भेंट करने पहुंचे

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग्स मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बता दें कि, कांग्रेस की छात्रा विंग एनएसयूआई का ड्रग्स मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। NSUI के कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर को चूड़ी भेंट करने जा रहे हैं। वहीं, प्रदर्शन में छात्रएं भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार साबुन बनाने के नाम पर फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स बनाया जा रहा था। एनसीबी की कार्रवाई में यहां 1800 करोड़ रूपए के ड्रग्स बरामद हुआ हैं। वहीं प्रदेशभर में हड़कंप मचा देने वाले इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दावा किया है कि इस पूरे ड्रग्स रैकेट का सरगना भाजपाई है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आप तो कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे थे, मगर मप्र में तो करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग के मामले में भाजपा वाले ही पकड़ में आ रहे हैं।

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, कितना दुर्भाग्यजनक है कि राजधानी में ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही है और एमपी सरकार, पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग सो रहा है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि एमपी पुलिस और इंटेलीजेंस, गुजरात एटीएस, एनसीबी के संयुक्त ऑपरेशन की सफलता से कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ उठ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि गुजरात के नारकोटिक्स विभाग की एसआइटी ने भोपाल आकर ड्रग की बड़ी खेप और अवैध रूप से चल रहा कारखाना पकड़ा। यह सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा था, लेकिन भोपाल पुलिस को पता ही नहीं चला। यह स्थिति तब है जब गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास है। मोहन यादव सरकार में अपराधियों के हौसले बढ़े हैं, अपराधी बेखौफ हैं। यह सब चिंतनीय भी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here