मोहालीः देशभर में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस महीने दिवाली-दशहरा समेत कई अहम त्यौहार आ रहे हैं। अक्टूबर माह में दशहरा, दिवाली जैसी सार्वजनिक छुट्टियां आ रही हैं। वहीं सरकार ने 17 अक्टूबर यानी (वीरवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं दिवाली इस महीने के अंत में है। ऐसे में सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।