Home Punjab>Gurdaspur Punjab News : नव नियुक्त सरपंच के जश्न दौरान दो गुटों में चले तेजधार हथियार, युवक की काटी कलाई, देखें वीडियो

Punjab News : नव नियुक्त सरपंच के जश्न दौरान दो गुटों में चले तेजधार हथियार, युवक की काटी कलाई, देखें वीडियो

0
Punjab News : नव नियुक्त सरपंच के जश्न दौरान दो गुटों में चले तेजधार हथियार,  युवक की काटी कलाई, देखें वीडियो
फतेहगढ़ चूड़ियां : गांव सेखवां में दो पक्षों में खूनी विवाद होने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त घटी जब गांव में बिना किसी मुकाबले के जीत हासिल करने वाली नवनियुक्त सरपंच सुखदीप कौर के परिजन और समर्थक जश्न मना रहे थे। इसी दौरान उनका रिश्तेदारों के साथ झगड़ा हो गया। इस हमले में दूसरे पक्ष एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी कलाई कट गई है। जिसे फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। इस हमले में उसके दादा सरदूल सिंह भी घायल हो गये है। पीड़ित के पिता राजबीर सिंह निवासी सेखवां ने जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी पार्टी ने राजनीतिक दबाव के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया गया और कल रात भी वे हमारे घर के सामने डीजे बजाते रहे और आज फिर वह शराब पी रहे थे। राजबीर ने बताया कि वह पशुओं को घास डाल रहे थे। शराब पी रहे सरपंच के परिजन और समर्थकों ने मेरे बेटे और पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में उनके बेटे की कलाई काट दी और उनके पिता को गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस हमले उसके हाथ में भी चोटें लगी है। राजबीर ने बताया कि जोरावर सिंह की कलाई काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने मांग की आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में डॉ. गुरपाल सिंह ने बताया कि लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है। इस झगड़े मे एक युवक गंभीर घायल हुआ है। डाक्टर ने बताया कि युवक की कलाई काट गई है और उसकी हालत गंभीर है। जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक की काटी कलाई, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here