Home National चुनावों के शुरुआती रुझानों के बीच जेपी नड्डा ने बुलाई BJP महासचिवों की बैठक

चुनावों के शुरुआती रुझानों के बीच जेपी नड्डा ने बुलाई BJP महासचिवों की बैठक

0
चुनावों के शुरुआती रुझानों के बीच जेपी नड्डा ने बुलाई BJP महासचिवों की बैठक

नई दिल्लीः हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजे आज आ रहे हैं। इस बीच हरियाणा में बीजेपी बड़ा उलटफेर करते हुए बहुमत के आंकड़े को क्रॉस कर गई है। हालांकि अभी तक पांच राउंड की ही वोटों की गिनती हुई है। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के सभी महासचिवों की बैठक बुलाई है।

बता दें कि हरियाणा के अंबाला कैंट सीट से बीजेपी उम्मीदवार और मंत्री अनिल विज 1200 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर भारी पड़ रही हैं। निर्दलीय उम्मीदवार चित्र सरवरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी निर्मल सिंह की बेटी हैं। वहीं हरियाणा में अटेली विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों के झटका लगता दिख रहाहै। यहां से बीजेपी उम्मीदवार अतरलाल ने बढ़त बनाई हुई है।

अतरलाल ने अपनी निकटमत प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की आरती राव पर 6 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, हिसार लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल कांग्रेस के रामनिवास से 3836 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। बीजेपी ने सावित्री जिंदल को टिकट नहीं दिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here