Home Government News>Punjab Govt Punjab Mega Employment Camps: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंजाब में मेगा रोजगार कैंप्स, सैकड़ों को मिला रोजगार

Punjab Mega Employment Camps: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंजाब में मेगा रोजगार कैंप्स, सैकड़ों को मिला रोजगार

0
Punjab Mega Employment Camps: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंजाब में मेगा रोजगार कैंप्स, सैकड़ों को मिला रोजगार
  • महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंजाब में मेगा रोजगार कैंप्स, सैकड़ों को मिला रोजगार
पंजाब, (चंडीगढ़), 8 अक्तूबर, 2024: महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्यभर में विशेष मेगा रोजगार कैंप्स की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पहले चरण में ये कैंप्स होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला और गुरदासपुर जिलों में आयोजित किए गए। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि इन रोजगार कैंप्स में विभिन्न सेक्टर्स की कंपनियों ने महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। बरनाला में आयोजित कैंप में 370 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं, जहां 12 कंपनियों ने इंटरव्यू लिए। इनमें से 88 लड़कियों को IBM और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में मुफ्त प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया। 241 महिलाओं का इंटरव्यू हुआ, जिनमें से कई को मौके पर ही नौकरी के प्रस्ताव मिले। गुरदासपुर में 465 महिलाओं ने भाग लिया, और इनमें से 356 महिलाओं का चयन टेलीकॉलिंग, कंप्यूटर ऑपरेशन्स, सिक्योरिटी सेवाओं और वेलनेस सेक्टर में विभिन्न भूमिकाओं के लिए किया गया। होशियारपुर में आयोजित कैंप में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं, जिसमें 204 महिलाओं को तत्काल नौकरी मिली, जबकि 412 महिलाएं अंतिम चरण के इंटरव्यू के लिए चयनित हुईं। PNB ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने आत्मनिर्भरता के लिए ऋण की जानकारी भी दी। श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित कैंप में 14 कंपनियों ने 1134 महिलाओं का इंटरव्यू लिया, जिनमें से 578 महिलाओं का चयन किया गया। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन कैंप्स में डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सुरक्षा, अंग्रेजी भाषा में दक्षता और एआई टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में मुफ्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। 30 महिलाओं को जीएसटी प्रैक्टिशनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, जिससे उन्हें नए रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here