Home National Jalandhar के रहने वाले परिवार के घर में हुआ विस्फोट, 3 की मौत, 5 घायल

Jalandhar के रहने वाले परिवार के घर में हुआ विस्फोट, 3 की मौत, 5 घायल

0
Jalandhar के रहने वाले परिवार के घर में हुआ विस्फोट, 3 की मौत, 5 घायल

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बंद मकान में पटाखा बनाते समय हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इश्तियाक (40), अयास (17), कृष्ण कुमार (24), आकाश (15) और लल्लू (30) के तौर पर हुई है। जिस घर में विस्फोट हुआ, वह घर पूरी तरह से खाली था और उसकी फैमिली पंजाब के जालंधर में निवास करती है।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवाली के नजदीक होने के कारण अवैध पटाखा बनाने का यह काम किया जा रहा था। विस्फोट इतना भीषण था कि घर की दीवारें ढह गईं और आसपास के घरों में दरारें आ गईं। यह घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज गांव में हुई है। जहां स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना के समय कुछ लोग अवैध तरीके से पटाखे बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि मकान में पटाखा अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज गांव की है।

उन्होंने बताया कि आज दोपहर बाद मोहम्मद फारुख के बंद मकान में गांव के ही कुछ लोग अवैध रूप से पटाखा बना रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गये थे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल 60 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए हैं और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here