Home Punjab>Moga Punjab News : आढ़तियों की खत्म हुई हड़ताल, देखें वीडियो

Punjab News : आढ़तियों की खत्म हुई हड़ताल, देखें वीडियो

0
Punjab News : आढ़तियों की खत्म हुई हड़ताल, देखें वीडियो

मोगा : एक अक्टूबर से पंजाब की मंडियों में धान की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन आढ़तियों की हड़ताल के कारण धान की खरीद नही हो रही थी। वही बीते दिन पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आढ़तियों की मीटिंग सफल होने के बाद अब पंजाब भर के आढ़तियों द्वारा हड़ताल समाप्त कर दी गई है। पंजाब सरकार ने आढ़तियों की मांग को मान लिया है।

वही अभी लेबर की हड़ताल चल रही है ओर उनकी भी पंजाब सरकार के साथ मीटिंग चल रही है, जो आज उम्मीद है कि पंजाब सरकार सफल कर देगी ओर शाम तक खरीद शुरू हो जाएगी। मोगा मंडी के प्रधान समीर जैन सेकेट्री राहुल गर्ग और अन्य आढ़तियों ने सरकार का धन्यवाद किया। वही आढ़तियों ने कहा की सरकार ने जो वायदा किया है वह सरकार पूरा करेगी और उम्मीद है की मजदूरों की मांग को भी मान लिया जाएगा ओर खरीद पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

वही उन्होंने कहा की सरकार धान रखने के लिए पूरे स्पेस का भी प्रबंध कर चुकी है और उम्मीद है की इस बार कोई मुश्किल नहीं आएगी। क्योंकि सरकार के पास सीसी लिमिट का पैसा आ चुका है और किसानों को समय पर पेमेंट भी मिल जाएगी। वही उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here