परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप: पुलिस ने मामला दर्ज किया
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव पुखरू में हुई नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में हुई मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने नवविवाहिता के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद आर्यन पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी व्लाक 100 डीडी नंगल जिला रूपनगर (पंजाब) में बताया कि इसकी बहन की शादी अप्रैल 24 को आमिर खान पुत्र कमरदीन निवासी पुखरू जिला ऊना के साथ हुई थी। इसकी बहन का पति व ससुराल वाले आए दिन इसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। बीती देर शाम उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया था जिसकी कल मौत हो गई। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं पुलिस सूचना मिलने के उपरांत अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद उन्होंने मृतक लड़की के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह सुसाइड का मामला लग रहा है पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो पाएगा की यह आत्महत्या है या हत्या, शिकायत के आधार पर पुलिस ने कमरदीन ,आमिर खान, प्रवीण निवासी पूखरू तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध धारा 108,3(5) भा0न0स0 के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।