Home Himachal>Baddi बद्दी के वार्ड न 2 में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा

बद्दी के वार्ड न 2 में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा

0
बद्दी के वार्ड न 2 में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा
बच्चों के झूले और आकर्षक आतिशबाजी होंगे मेले का मुख्य आकर्षण : संजीव कौशल 
बद्दीसचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में हर साल की तरह इस साल भी विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। विजयदशमी पर परंपरागत रूप से हर साल रावण, कुंभकरण और और मेघनाद के पुतलों का दहन होता है और यह शहर में सालभर के प्रमुख आयोजनों में से एक है। इस बार भी दशहरे के लिए रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न रामलीला कमेटियां रावण और मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले बनवाने में लगी हुई हैं।
पुतले कुछ हद तक तैयार भी हो चुके हैं। वही बद्दी के वार्ड न 2 में ‘दशानन’ का दहन किया जाएगा। यहा पर बीबीएन का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव मनाया जायेगा, जिसमे रावण और मेघनाद-कुंभकरण के पुलते का ढहन वार्ड न 2 के खेल मैदान में किया जायेगा। दशहरा कमेटी बद्दी के प्रधान संजीव कौशल ने बताया की 12 अक्टूबर को दशहरा मेला आयोजित होगा साथ में महिलाओ की विभिन्न खेलो का आयोजन होगा और बच्चो की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व डांस भी होगी। इसके आलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ म्यूजिक चेयर रेस व मेहंदी प्रतियोगिताएं भी होंगी।
इसमें विजेता और उपविजेता को पुरस्कार दिया जाएगा। कौशल ने बताया कि दशहरा कमेटी की तरफ से 70 फीट ऊंचा रावण बनाया जा रहा है। रावण की हाइट जहां 70 फीट है तो वहीं उसकी चौड़ाई लगभग 8 फीट रखी जा रही है। शहर के इस सबसे ऊंचे रावण को बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से कारीगर बद्दी पहुंचे हैं।
जो कि रावण की रूप रेखा तैयार कर रहे हैं और रावण के पुतले को अंतिम रूप देंगे और बद्दी के वार्ड न 2 के खेल ग्राउंड में 10 तारीख को रावण, मेघनाद-कुंभकरण के पुतले खड़े कर दिए जाएंगे। पॉल्यूशन कम हो, इसके लिए पुतलों को इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखों से भरने की परमिशन है। पुतलों में लोहा, बांस, कागज, कपड़े और फाइबर का भी इस्तेमाल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here