Home Breaking News 8 IAS और 1 IFS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

8 IAS और 1 IFS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

0
8 IAS और 1 IFS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

शिमलाः सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। जारी हुए आदेशों के मुताबिक 1 आईएफएस और 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। डॉ. यूनुस को निदेशक उद्योग लगाया गया है। इनके पास राज्य कर एवं आबकारी के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति को निदेशक ऊर्जा के पद पर नियुक्त किया है। मंगलवार देर शाम को कार्मिक विभाग ने तबादलों की अधिसूचना जारी की।

आईएफएस अधिकारी नीरज कुमार को वन अरण्यपाल रामपुर से स्थानांतरित कर निदेशक शहरी विकास लगाया गया है। आईएएस अधिकारियों में निवेदिता नेगी एक नवंबर से राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव का कार्यभार संभालेंगी। मानसी सहाय ठाकुर से निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन का कार्यभार वापस ले लिया गया। मानसी को श्रमायुक्त और निदेशक रोजगार नियुक्त किया गया है। पहले मानसी सहाय के पास यह अतिरिक्त कार्यभार था।

मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव और विशेष सचिव विवेक भाटिया को पर्यटन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इनके पास युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। निदेशक शहरी विकास गोपाल चंद को शिमला स्मार्ट सिटी का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा को राज्य पॉवर कारपोरेशन में प्रबंध निदेशक लगाया गया है। निदेशक महिला एवं बाल विकास रुपाली ठाकुर को निदेशक हिप्पा लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here