Home Punjab>Ludhiana Punjab News : नशे में धुत कार चालकों ने युवक को बोनट पर बैठाकर भगाई गाड़ी, युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

Punjab News : नशे में धुत कार चालकों ने युवक को बोनट पर बैठाकर भगाई गाड़ी, युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

0
Punjab News : नशे में धुत कार चालकों ने युवक को बोनट पर बैठाकर भगाई गाड़ी, युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो
खन्ना : कार में सवार नशे में धुत कार चालकों ने एक अन्य युवक को बोनेट पर बिठाकर गाड़ी भगाई और फिर गाड़ी को दीवार में ठोक दिया गया। जिसके बाद कई गाड़ियों को टक्कर मारी गई। वारदात के बाद दोनों कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार घायल युवक को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान संदीप कुमार पुत्र ईश्वर चंद के तौर पर हुई है। घटना की यह वारदात देर रात करीब 11 बजे के करीब हुई है। घरों के अंदर सो रहे लोग बाहर निकले।  शमशेर सिंह शेरी ने बताया कि कार से दो युवक निकले और भाग गए। बोनेट से नीचे गिरा युवक लहुलुहान था। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। ईश्वर चंद ने बताया कि उनका बेटा इस हादसे में गंभीर घायल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश की गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही  डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है। कार के नंबर से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार कार को विशाल नाम का युवक चला रहा था।

नशे में धुत कार चालकों ने युवक को बोनट पर बैठाकर भगाई गाड़ी,  देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here