Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: जमीनी कब्जा और हत्या के प्रयास के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: जमीनी कब्जा और हत्या के प्रयास के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: जमीनी कब्जा और हत्या के प्रयास के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना लोहिया पुलिस ने गांव पिपली में जमीनी कब्जा और हत्या के प्रयास के मामले में 4 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि सब थाना लोहियां की पुलिस टीम ने 03.08.2024 को रात 8.30 बजे गांव पिपली में कब्जा लेने व्यक्तियों के खिलाफ इरादा कत्ल के मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई थी। इस मामले में उनकी टीम ने 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना लोहियां के अधीने आते गांव पिपली में 9 किले 15 कनाल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त जमीन दारा सिंह और दरबारा सिंह निवासी तलवंडी बूटिया ने खरीद ली, जोकि इंग्लैंड में रहते है और वह जमीन का कब्जा छुड़वाना चाहते है। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए दारा सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी तलवंडी बूटिया ने अपने रिश्तेदार सुखजीवन सिंह उर्फ ​​गंगू पुत्र स्वर्गीय कुलदीप सिंह निवासी तलवन के माध्यम से अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना पुत्र स्वर्गीय लहिंबर सिंह निवासी तलवन से बात की।

जिन्होंने पहले भी सोनू पुत्र कुलविंदर सिंह (सुखजीवन सिंह के चाचा का लड़का) की जमीन से कब्जा छुड़ाया था। दारा सिंह ने कब्जा छुड़ाने के लिए 40 लड़कों की मांग की। जिस पर अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना ने दारा सिंह से 5 लाख की मांग की और उनकी बातचीत 3 लाख रुपये पर तय हुई लेकिन दारा सिंह कहने लगा कि वह पहले 2 लाख रुपये देगा और बाकी के 1 लाख रुपए कब्जा दिलवाने के बाद देगा। जिसके बाद दिनांक 3.8.2024 को गांव पिपली में 40 लड़कों के साथ पहुंचने के लिए कहा गया। जिस पर कब्जा छुड़ाने से पहले अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना ने 2 लाख रुपये ले लिए और 4.8.2024 को सुखजीवन सिंह उर्फ ​​गंगू और अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना निवासी तलवन ने इकट्ठे किए करीब 100 लड़के लेकर बलविंदर सिंह के घर में घुस गया।

इस दौरान सुखजीवन ने घर में घुसकर पहले बलविंदर पर दात से हमला किया और बाद में रसोई में जाकर कश्मीर कौर की कनपट्टी पर पिस्तौल तान दी और उसे बाहर लेकर आ गया। वहीं घर में घुसे अन्य बदमाशों द्वारा घर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बदमाशों द्वारा नगदी, गहने सहित कागज पत्र चुरा लिए गए। जिसके बाद सुखजीवन घर में खड़े ट्रैक्टर पर चढ़ गया और उक्त ट्रैक्टर के साथ घर में तोड़फोड़ करने लगा। इस घटना को लेकर जब गांव मेंं लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को इकट्ठे होकर घटना स्थल पर पहुंचने की बदमाशों ने अनाउंसमेंट सुनी तो उक्त बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कश्मीर कौर के बयानों पर मुकद्दमा नंबर 55 दिनांक 4.8.2024 अपराध 333, 109, 118(1), 115 (2), 324(4), 309, 61(2), 351(2), 191(3), 190 बीएनएस, 25-54-59 ए एक्ट दर्ज कर प्रारंभिक जांच की गई। इस दौरान दिनांक 31.08.2023 को एसआई गोविंदर सिंह ने गैंगस्टर अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना पर पैसे लेकर युवकों को बुलाने के मामले में मुकदमे में बढ़ोतरी करते हुए 4 दोषियों को नामजद किया गया। जिसके बाद 6.10.2024 को चारों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल 17 दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here