Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PM Narendra Modi: ‘मैं शिव भक्त हूं, विष पी जाता हूं’… हमारे लिए जनता ही भगवान है – नरेंद्र मोदी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

PM Narendra Modi: ‘मैं शिव भक्त हूं, विष पी जाता हूं’… हमारे लिए जनता ही भगवान है – नरेंद्र मोदी

Mahabir
Last updated: September 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, गुवाहाटी। PM Narendra Modi Assam Rally Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम (Assam) के दौरे पर हैं। दूसरे दिन आज उन्होंने दरांग और गोलाघाट के नुमालीगढ़ में 18,500 करोड़ रुपए के इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दोनों जगहों पर जनसभाएं भी कीं। यहां उन्होंने रैली को भी संबोधित किया।

Contents
  • हमारा मंत्र नागरिक देवो भवः
  • असम ट्रेड और टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनेगा
  • वोटबैंक के लालच में असम की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया
  • वाराणसी-उज्जैन की तर्ज पर मां कामाख्या कॉरिडोर बनाने में जुटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दरांग (Darang) में कहा कि जब हमने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा था कि मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मुझे कितनी ही गालियां दे, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं। लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता।

Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update
Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update

हमारा मंत्र नागरिक देवो भवः

नुमालीगढ़ में PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को ठुकराया गया। आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ। हमारा मंत्र नागरिक देवो भवः है। हमारे लिए जनता भगवान है। देश के नागरिकों को असुविधा न हो, भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, ‘हमारी योजनाओं का लाभ यहां चाय बागानों में काम करने वाले भाई और बहनों को भी हो रहा है। उनका हित हमारी प्राथमिकता है। सरकार टी गार्डन में काम करने वाली महिलाओं को मदद दे रही है। उनके स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा पर हमारा बहुत जोर है।

Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update
Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update

असम ट्रेड और टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनेगा

‘यहां माता और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए भी योजनाएं चला रही है। कांग्रेस के समय इन श्रमिकों को टी कंपनी के भरोसे छोड़ दिया गया था। लेकिन हम उनके घर, बिजली, पानी और स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं। असम के विकास का दौर शुरू हो चुका है। असम ट्रेड और टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनेगा। हम मिलकर नया असम बनाएंगे। विकसित भारत बनाएंगे।

ये उदाहरण बताते हैं कि असम को विकास और विरासत से समृद्ध राज्य बनाने के लिए हम किस तरह से निरंतर प्रयास कर रहे हैं… pic.twitter.com/V5RPSbKjY4

— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2025

PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कांग्रेस का काम एक वर्ग के तुष्टिकरण से हो जाता था। उनको सत्ता मिल जाती थी। लेकिन भाजपा तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है। कोई भी गरीब और इलाका पीछे न रहे, हम इसके लिए काम कर रहे हैं। अभी तक असम में 20 लाख से ज्यादा पक्के घर गरीबों को मिल गए हैं। घर-घर नल पहुंचाने का काम चल रहा है।

वोटबैंक के लालच में असम की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, ‘विकास के प्रयासों के बीच असम के लिए चुनौती भी विकराल होती जा रही है। ये चुनौती है घुसपैठ की। कांग्रेस सरकार ने उन्हें जमीनें दीं। संरक्षण दिया। वोटबैंक के लालच में असम की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया। अब भाजपा सरकार असम के लोगों के साथ मिलकर इस चुनौती का मुकाबला कर रही है।’

Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update
Narendra Modi Assam Rally Speech Photos Update

‘हम घुसपैठियों से आपकी जमीनों को मुक्त करा रहे हैं। जिन आदिवासियों के पास जमीन नहीं है, उन्हें जमीन के पट्टे दे रहे हैं। मैं मिशन वसुंधरा के लिए असम सरकार की प्रशंसा करूंगा। इसके तहत लाखों परिवारों को भी पट्टे दिए जा रहे हैं।’

वाराणसी-उज्जैन की तर्ज पर मां कामाख्या कॉरिडोर बनाने में जुटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि जैसे वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम बना, उज्जैन में महाकाल लोक बना है। वैसे ही हम मां कामाख्या कॉरिडोर बनाने में जुटे हैं। असम की संस्कृति से जुड़े अनेक ऐसी जगह है, जिसे हम संरक्षित कर रहे हैं। इससे विरासत के साथ टूरिज्म बढ़ रहा है। जितना अधिक टूरिज्म बढ़ेगा, उतना रोजगार मिलेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Blast in Punjab: पंजाब में फिर से धमाका, पांच दिनों में 5 धमाके से लोगों में दहशत का माहौल
Next Article Punjab News: पंजाब का पहला अनूठा बस अड्डा लोगों को समर्पित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.