Home Himachal महाविद्यालय ऊना में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन

महाविद्यालय ऊना में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन

0
महाविद्यालय ऊना में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में वीरवार को समस्त संसार को ध्‍वनि प्रदान करने वाली विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां  सरस्वती की मूर्ति का पूजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने पूरे विधि विधान से किया।
नवरात्रि में भी देवी के तीन स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां काली, नवरात्रि के मध्य में मां सरस्वती की पूजा का विधान है और इस पूजा से ज्ञान, विद्या और बुद्धि का वरदान मिलता है। ऐसे में अष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में स्थापित मॉं सरस्वती से निरन्तर वरदान प्राप्त होता रहे इस हेतु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर सभी शैक्षणिक तथा गैरशैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मॉं सरस्वती के चरणों में शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभी को माता का प्रसाद हलवा और मिष्ठान का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here