Home Punjab>Moga Punjab News: Maruti car को लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पाया काबू, देखें वीडियो

Punjab News: Maruti car को लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पाया काबू, देखें वीडियो

0
Punjab News: Maruti car को लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पाया काबू, देखें वीडियो
मोगाः बुक्कन वाला रोड पर अचनाक एक कार को अचानक आग लग गई। जिससे रोड पर अफरा तफरी मच गई। वहीं लोगों ने मौके पर फायरब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं जांच में सामने आया है कि कार चालक मौके से फरार हो गया है। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची मोगा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अनुसार कार पर लगी नंबर प्लेट से कार मालिक की पहचान की जाएगी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कार चोरी की हो सकती है। मालिक की पहचान होने के बाद ही पूरी सचाई सामने लाई जाएगी।

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पाया काबू, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here