Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : एक्टिवा सवार युवती का लुटेरों ने छीना मोबाइल

Jalandhar : एक्टिवा सवार युवती का लुटेरों ने छीना मोबाइल

0
Jalandhar : एक्टिवा सवार युवती का लुटेरों ने छीना मोबाइल

जालंधर,ens : शहर में आए दिन चोरी और लूट के मामले सामने आते रहते है। लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला सोढल मंदिर के नजदीक शिव नगर से सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोढल मंदिर की बैंक साइड पर स्थित शिव नगर में बाइक पर आए लुटेरों ने एक्टिवा पर जा रही स्टूडेंट का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रिधि घर से साथ वाली गली तक चक्कर लगाने निकली थी। जैसे ही वह वापिस घर आने के लिए मोड़ मुड़ने के लिए रुकने लगी तो पीछे से काफी स्पीड से आए काले रंग के स्पलैंडर बाइक पर सवार 2 लुटेरों ने उसकी जेब से थोड़ा निकला हुआ मोबाइल निकाल कर फरार हो गए। जिसके बाद रिधि ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। रिधि ने घर आकर इसके बारे में बताया।

लुटेरे की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी दे दी है। पीड़ित रिधि के पिता ने बताया पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए कुछ समय पहले ही उसे किस्तों पर मोबाइल लेकर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here