Home Punjab Punjab News: छुट्टी पर आए फौजी के साथ हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, देखें CCTV

Punjab News: छुट्टी पर आए फौजी के साथ हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, देखें CCTV

0
Punjab News: छुट्टी पर आए फौजी के साथ हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, देखें CCTV
Highlights: 
  • फाजिल्का के जलालाबाद में भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान सुनील सिंह की मौत हो गई, जब उनकी बुलेट मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
  • हादसे की भयावहता सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक कई पलटियां खाने के बाद एक घर की दीवार फांद गई और सुनील सिंह 20 फुट दूर जाकर गिरे।
  • छुट्टी पर घर आए सुनील सिंह की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। मृतक जवान शादीशुदा था और उसके 10 महीने का बच्चा है।
पंजाब, (फाजिल्का) 11 अक्टूबर, 2024: जलालाबाद के ढाब गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहां दिल दहलाने वाले सड़क हादसे में फौजी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील सिंह पुत्र किशोर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुनील कल छुट्टी पर अपने घर आया था और देर रात जलालाबाद से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बुलेट मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पलटियां खाते हुए बाइक एक घर में घुस गई। वहीं हादसे में फौजी के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान गांव के मोड़ पर अचानक बुलेट मोटरसाइकिल हादसा ग्रस्त हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि भीषण हादसे में बुलेट की कई पलटियां लगी। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट सवार फौजी जवान करीब 20 फुट दूर जाकर गिरा और गंभीर जख्मी हो गया l जबकि उसकी बाइक हवा में उछलते हुए दीवार फांदकर पास के घर में जा गिरी l घायल सुनील को स्थानीय लोगों द्वारा श्री मुक्तसर साहिब में स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा फौजी सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। जलालाबाद के गांव ढाब खुशहाल जोहिया में सुनील सिंह नामक नौजवान बीते चार वर्षों से भारतीय सेना में तैनात था। बताया जा रहा है कि फौजी जवान शादीशुदा था और उसके पास 10 महीने का बच्चा था। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here